लोग मानते हैं की इस मंदिर के फर्श पर रात को सोने से गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं, जानिए क्या है हकीकत

हमारा देश चमत्कारों से भरा पड़ा है। यहां हर जगह कुछ ऐसी मान्यताएं हैं जिनके आगे विज्ञान भी बेबस नजर आता है। आज हम आपको देश के ऐसे ही एक चमत्कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर शायद ही आप यकीन करें। हम एक ऐसे मंदिर की बात कर रहे हैं जहां की मान्यता जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल, इस मंदिर में ऐसी मान्यता है कि यहां रात में फर्श पर सोने से ही महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यात सदियों से चली आ रही है कि यहां फर्श पर सोने से महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।

इस मंदिर के फर्श पर सोने से नि:संतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति हो जाती है। आपको बता दें कि यह चमत्कारी मंदिर हिमाचल के मंडी जिला की लड़भडोल तहसील के सिमस गांव में स्थित है। यह देवी का मंदिर ऐसा है जिसको लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां फर्श पर सोने से महिलाएं गर्भवती हो जाती है। यहां के लोग सदियों से संतान प्राप्ति के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर के फर्श पर महिलाओं के सोने से संतान की प्राप्ति होती है।

नवरात्रों में यहां पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सैकड़ों महिलाएं संताना प्राप्ति के लिए आती है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़-भड़ोल तहसील के सिमस नामक खूबसूरत स्थान पर स्थित है। मंदिर का नाम माता सिमसा का मंदिर है। आपको बता दें कि इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर दूर के राज्यों तक है। इस मंदिर की इसी विशेषता के कारण इसे संतान प्राप्ति के मंदिर के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह मंदिर माता सिमसा या देवी सिमसा का है जिन्हें संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है।

बैजनाथ से 25 किलोमीटर तथा जोगिन्दर नगर से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस मंदिर के चमत्कार से विज्ञान भी हैरान है। फर्श पर सोने से महिलाएं गर्भवती कैसे हो जाती हैं इस बात को विज्ञान भी साबित नहीं कर सका है। बता दें कि नवरात्रों के दिनों में यहां सलिन्दरा नाम के विशेष उत्सव का आयोजन किया जाता है। इन दिनों दूर दूर के राज्यों से आई महिलाएं मंदिर परिसर में रात में रहती हैं। पूरे नवरात्र तक महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना करती हैं और मंदिर के फर्श पर सोती हैं।

ऐसी मान्यता है कि यदि रात में सोते समय किसी महिला को स्वप्न में कंद-मूल या फल मिलते दिखे तो माना जाता है की माता ने उसे संतान का आशीर्वाद दे दिया है। यहां तक मान्यता है कि देवी सिमसा स्वप्न में ये भी बता देती हैं कि महिला के गर्भ से लड़के का जन्म होगा या लड़की का। लेकिन, अगर किसी महिला को निसंतान रहने का स्वप्न दिखाई देता है तो उसे तुरंत ही मंदिर से चले जाना होता है। अगर वो ऐसा नहीं करती तो उसके शरीर पर लाल-लाल दाग हो जाते हैं और खुजली होने लगती है। हैरानी करने वाली बात ये है कि इस मंदिर के फर्श पर सोने से महिलाएं गर्भवती हो चुकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com