भाजपा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए। बैठक में संगठनात्मक जिलों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अब 2024 के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई जिलों के पदाधिकारी बदले गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों मे भी प्रभारी बदले गए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
