‘लॉकडाउन में ससुर ने किया बलात्कार, पति ने नहीं दिया साथ’ महिला की शिकायत पर जांच शुरू

देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दौरान उसके ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुर की इस घिनौनी हरकत को जानने के बाद भी उसके पति खामोश रहे।  TOI की रिपोर्ट के अनुसार,  महिला की शादी गत वर्ष हुई थी। वो ग्रेटर नोएडा के एक जानी मानी सोसायटी में अपने पति और ससुर को साथ रहती थी।

महिला का आरोप है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए जब देश में लॉकडाउन लागू किया गया था तब उसके ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया था। महिला के अनुसार, जून के महीने में महिला के साथ उसके ससुर ने फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि ससुर द्वारा किए गए यौन हमले के बाद उसने उसी वक़्त अपने पति को इस संबंध में जानकारी दी थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी मदद नहीं की और वो खामोश रहे।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिला का यह भी आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी।  जिसके बाद वो उनका घर छोड़ कर अपने मायके चली गई। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने धारा 498 (A), 323, 506, 342, 354 और 376 के तहत मामले दर्ज कराया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com