लंदन में कुछ लोगों ने लेस्बियन दंपति पर हमला कर उनके साथ लूटपाट की। इन दोनों से अपराधियों ने सबके सामने किस करने को कहा था, जब इन्होंने इस बात से इनकार कर दिया तो इनपर हमला किया गया। पुलिस ने 15 से 18 साल के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना का काफी विरोध कर रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ितों के बैग और फोन भी छीन लिए गए।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2019/06/download-2019-06-09T161718.665.jpg)