लीक हुई Honda के आगामी CR-V 2023 की तस्वीरें , जानें क्या कुछ आया नजर

 Honda काफी समय से CR-V 2023 पर काम कर रही है और इसे इस साल के अंत तक ग्लोबल लॉन्च करने की योजना है, लेकिन हाल ही में इसके फ्रंट और रियर तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। सामने आई तस्वीरों में इसके डिजाइन और लुक्स के बारे में बहुत सी जानकारी मिलती हैं। साथ ही 2023 होंडा सीआरवी न्यू जेन चीन में बेची जाने वाली होंडा ब्रीज से अपने अधिकांश डिजाइन तत्वों को साझा करती है।

क्या कुछ आया नजर?

लीक तस्वीरों में होंडा CR-V 2023 काफी हद तक फरवरी में सामने आई पेटेंट तस्वीरों के समान दिखती हैं। इसके अलावा नई सीआर-वी का डिजाइन नई पीढ़ी की होंडा HR-V से प्रेरित है, जो यूरोप और जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए मॉडल को मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबा और इसके केबिन को ज्यादा स्पेस वाला बनाया गया है। इसके अलावा क्रोम स्लैब के नीचे स्लेटेड ग्रिल है जो फेसलिफ़्टेड होंडा अमेज़ के ग्रिल के समान दिखता है। ग्रिल के किनारे स्लीक LED हेडलैम्प्स के साथ अनोखे इंटर्नल और इंटीग्रेटेडLED DRLहैं।

कैसा होगा इंजन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CR-V पहले की तरह ही 1.5-लीटर VTEC टर्बो इंजन के साथ आएगी, जो 5,600rpm पर 190 bhp की पावर और 2,000 से 5,000rpm पर 243 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। आगामी SUV 2.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन को भी बरकरार रख सकती है। यह पावरट्रेन 200rpm पर 143bhp और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सस्पेंश के लिए दोनों पावरट्रेन एक CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किए जा सकते हैं।

केबिन फीचर्स 

Honda ने अपनी नई CR-V के इंटीरियर में कई लग्जरी फीचर्स दिए हैं। इसके केबिन में आपको अच्छा खासा स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसकी लाइट लेदर सीट्स काफी आकर्षक नजर आती हैं। कार के दरवाजों पर लगे लेदर और वुड ट्रिम फिनिशिंग इसे प्रीमियम टच भी देखने को मिलते  हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com