2019 लाेकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने अभी से शुरु कर दी है। भाजपा किसी भी कीमत पर ये चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने प्रदेश स्तर के सभी नेताअाें से अपने चुनावी क्षेत्र में संपर्क तेज करने पर जाेर दिया है। जानिये क्या है भाजपा की रणनीति। 
लोकसभा 2019 को देखते हुए भाजपा विस्तारकों की संख्या में जल्द ही इजाफा करेगी। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए इन विस्तारकों की अहम भूमिका होगी। अभी कुल विस्तारकों की संख्या 31 है। भाजपा ने मतदाताओं से उनके घर जाकर संपर्क साधने के लिए विस्तारक बनाए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal