लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी राघोपुर सीट से आगे चल रहे

 बिहार में फिर से नीतीशे कुमार… बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्‍न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें भाजपा के मुरारी झा ने हराया है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

इधर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। अबतक की शुरुआती रुझानों में 126 पर एनडीए और 107 पर महागठबंधन के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। 

सुपौल विधानसभा की सीट प्रदेश राजनीति में हाॅट सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र का नेतृत्व विगत तीस वर्षों से लगातार विजेंद्र प्रसाद यादव के हाथ में रहा है। सात चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आठवीं बार बाजी मारी है। उन्होंने साबित कर दिया कि मतदाताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। 1990 में वे पहली बार विधायक चुने गए।

अब तक हर चुनाव इन्हें जीत का सेहरा मिलता रहा। इस चुनाव वे आठवीं बार वे अपना भाग्य आजमा रहे थे। टक्कर आमने-सामने का था। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी उर्फ मिन्नत रहमानी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि इस सीट पर लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। जिससे शुरुआती क्षणों में मुकाबले को त्रिकोणात्मक बनाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति आमने-सामने पर आकर ही खड़ी हो गई। इस क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे।

अब तक 19 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें 14 एनडीए, 5 राजद के खाते में गए। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

कांटे की टक्‍कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्‍वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्‍व। मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com