10 दिवसीय गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया है। लोगों ने धूमधाम के साथ भगवान गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इसी बीच मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की प्रतिमा का अरब सागर में बुधवार को विसर्जन हुआ। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी विसर्जन में पहुंचे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुंबई के लाल बाग इलाके में मौजूद भगवान गणपति की प्रतिमा ‘लालबागचा राजा’ का बुधवार को धूमधाम तरीके से भक्तों ने विसर्जन कर दिया। विसर्जन में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने भी हिस्सा लिया। हजारों भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। बता दें कि मंगलवार को ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ है।
भगवान गणपति की प्रतिमा को बुधवार सुबह मुंबई के गिरगांव बीच के नजदीक अरब सागर में विसर्जित किया गया। विसर्जन में हजारों भक्तों के साथ अनंत अंबानी भी मौजूद थे। इससे पहले शनिवार को मुकेश अंबानी ने बेटा अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट व श्लोका मेहता के साथ ‘लालबागचा राजा’ की पूजा अर्चना की थी।
15 करोड़ के मुकुट का क्या हुआ?
अनंत अंबानी की भगवान गणपति पर गहरी श्रद्धा है। यही वजह है कि इस साल उन्होंने ‘लालबागचा राजा’ को 20 किलोग्राम का सोने का मुकट चढ़ाया था। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। हालांकि विसर्जन से पहले इस मुकुट को उतार लिया गया। अनंत अंबानी विसर्जन के आखिरी तक गिरगांव चौपाटी बीच पर मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों को अनंत अंबानी की श्रद्धा खूब भा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal