हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त आज जारी कर दी गई है। चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता में सीएम नायब सैनी ने यह जानकारी दी।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मुख्यमंत्री ने आज लाभार्थियों के खाते में 203 करोड़ की राशि डाली। योजना के तहत अब तक कुल 1038 करोड़ की राशि लाभार्थियों के खाते में डाली जा चुकी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर की सब्सिडी के रूप में 19 करोड़ 35 लाख की राशि जारी की गई है। अनुसूचित जाति के कुल 645 किसानों को यह राशि दी गई है। प्रति ट्रैक्टर 3 लाख की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
सीएम ने बताया कि बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और कुरुक्षेत्र के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal