देश में इन दिनों ‘लव जिहाद’ का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। भाजपा इस पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा शासित कुछ राज्यों में इस पर काम शुरू भी हो गया है। वहीं, अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि ‘लव जिहाद’ आज सामाजिक समरसता के लिए एक तरह से कैंसर हो गया है। अब कई राज्य इसके लिए कानून बनाने की मुहिम में लग गए हैं।
बिहार को भी इसको सांप्रदायिकता का नाम न देकर सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है। ‘लव जिहाद’ आज देश की सबसे बड़ी सामाजिक समस्या बन चुका है
बता दें कि भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal