रोजाना एक कटोरी दही खाने से कम होता है Colon Cancer का खतरा? 

कैंसर एक गंभीर बीमारी बन चुकी है, जिससे इन दिनों कई लोग परेशान हैं। यह दुनियाभर में अपने पैर पसार रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। खासकर भारत में पिछले कुछ दिनों से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से यह देश में एक गंभीर स्वास्थ्य विषय बना हुआ है। कैंसर कई तरह का होता है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों प्रभावित करता है और उसी नाम से जाना जाता है। कोलन या बॉवेल कैंसर इन्हीं में से एक है, जो इन दिनों युवाओं को तेजी से अपना शिकार (Gut Health) बना रहा है।

इस बीमारी का कारण गलत खान-पान, फाइबर की कमी, मोटापा और सुस्त जीवनशैली है। हालांकि, खाने वाली कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है। उनमें दही ( Curd Health Benefits) सबसे ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना दही खाते हैं तो आंतों की सेहत बेहतर होती है। कैंसर का खतरा कम हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे दही बॉवेल कैंसर से बचाव में मददगार हो सकता है।

आंतों को स्‍वस्‍थ रखता है दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स (गुड बैक्टीरिया) आंतों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह अच्छे बैक्टीरिया आंतों में संतुलन बनाए रखते हैं। इसके अलावा यह आंतों में सूजन को कम करता है, जो कैंसर का मुख्‍य कारण हो सकता है।

डाइजेशन को बनाए मजबूत
दही खाने से पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। पाचन सही रहने से टॉक्सिन्स जल्दी बाहर निकल जाते हैं, जिससे कैंसर सेल्स बनने की संभावना कम हो जाती है।

इम्‍युन‍िटी होती स्‍ट्रॉन्‍ग
कोलन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, विटामिन डी और कैल्शियम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर कैंसर सेल्स को खत्म करने में सक्षम होता है।

कैंसर को बढ़ने से रोकता है दही
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये आंतों की अंदरूनी परत की रक्षा करता है। इसके अलावा कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है।

कोलन कैंसर के लक्षण
मल में खून आना
वजन कम होना
थकान महसूस होना
पेट में दर्द, क्रैम्प, ब्लोटिंग
एनीमिया, त्वचा का पीला होना
पेशाब के रंग में बदलाव नजर आना
सांस लेने में तकलीफ होना
पेशाब में खून आना
बार-बार पेशाब लगना

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com