आरआरबी ग्रुप डी आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट आज है। ऐसे में किसी उत्तर से संतुष्ट न होने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आरआरबी की ओर से ग्रुप डी आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी जिस पर आज यानी 23 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। ऐसे में जो परीक्षार्थी उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं वे तुरंत ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट
आरआरबी की ओर से आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया जायेगा।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का तरीका
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) दर्ज करके लॉग इन करें।
इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप उत्तर को सेलेक्ट करें।
अब उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करके सबमिट कर दें।
एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी। रिटेन टेस्ट में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। सभी चरणों के बाद सफल अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal