दुनिया के चौथे संक्रमित देश रूस में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। रविवार को देश में 5,189 नए मामले सामने आए है। देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख 87 हजार 536 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 77 नई मौतें हुई है। अब कुल मौतों का आंकड़ा 14,931 तक पहुंच गया है।

बता दें कि कोरोना का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। इसके बाद से अबतक पूरे विश्व में लगभग दो करोड़ मामले सामने आ गए हैं और सात लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यूएस में मरनवालों की संख्या 1 लाख 61 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख 6 हजार के पार पहुंच गया है। इसके बाद भारत तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। देश में 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
दूसरे नंबर सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील
ब्राजील में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण मरने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 905 लोगों की मौत हो गई है और 49 हजार 970 मामले सामने आ गए हैं। देश में अब तक 30 लाख 12 हजार 412 मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 477 लोगों की मौत हो गई है।
बता दें कि इस वायरस से बचने के लिए सभी देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। सभी देश वैक्सीन के मानव ट्रायल में जुटे हुए हैं। रूस का दावा कि उसने कोरोना वायरस का सफल मानव परीक्षण कर लिया है। अन्य देश भी मानव ट्रायल के लिए कोशिश में जुटे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal