रूस में यूक्रेन का घातक हमला, निजनेकामस्क शहर पर ड्रोन अटैक में 13 लोगों की मौत

रूस के तातरस्तान इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। यह चार साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध में कीव की ओर से किए गए सबसे घातक हमलों में से एक था।

क्षेत्रीय प्रेस सर्विस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि निजनेकामस्क शहर पर हुए ड्रोन हमले में 13 लोग मारे गए और 39 घायल हुए हैं।

यूक्रेनी सीमा से 1,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर स्थित यह इलाका ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और यहां कई बड़ी तेल रिफाइनरियां हैं, जिन्हें कीव जवाबी हमलों में निशाना बनाता रहा है।

तेल सुविधा केंद्र पर धुएं का गुबार
सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाले फुटेज में निजनेकामस्क शहर के पास एक तेल सुविधा केंद्र पर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस साल लंबी दूरी के हमलों को काफी बढ़ा दिया है, जिससे नागरिकों की मौत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

रूसी हमले में पांच लोगों की मौत का दावा
यूक्रेन में फ्रंट लाइन के पास, स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी खार्कीव इलाके के एक गांव में रूसी तोपखाने के हमले में पांच लोग मारे गए।

अधिकारियों टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि 10 अगस्त को, रूसी सेना ने चुगुइव जिले के बुगाइव्का गांव के रिहायशी इलाके में भारी तोपखाने से हमला किया। दुश्मन के हमले में कई घर नष्ट हो गए और पांच लोग मारे गए। उन्होंने हमले में मलबे में तब्दील हुए एक घर की तस्वीर भी पोस्ट की।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात भर में छोड़े गए 456 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। मंत्रालय ने यह कभी नहीं बताया कि कितने ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com