अक्सर हमारे समाज में यही मान्यता चलती आई है कि महिलाओं के मुकाबले में पुरुष ज्यादा ताकतवर होते हैं। लेकिन इस खबर के बाद आपकी सोच बदल जाएगी। एक रिसर्च में पता चला है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं। रिसर्च के मुताबिक, औरतें हर मुश्किल की घड़ी को मर्दों से ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल कर सकती हैं।

मर्दों से ज्यादा मजबूत होती हैं महिलाएं:
रिसर्च ने साफ़ कर दिया है कि महिलाएं किसी भी हालात, अमीरी हो गरीबी हो, या कोई प्राकृतिक आपदा हो उसमे मर्दों से ज्यादा जीती हैं। 250 सालों के रिकॉर्ड्स यही कहते हैं। नॉर्थ कैरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी में यह रिसर्च हुई। इसमें सामने आया कि समान हालातों में भी महिलाएं पुरुषों से 6 महीने से लेकर चार साल तक ज्यादा जीवित रहीं।
रिसर्च में हुआ खुलासा:
रिसर्च को करने के लिए सात समूह बनाये गए। इस बारे में प्रमुख शोधकर्ता वर्जीनिया ज़ारुली का मानना है कि समान हालातों के बावजूद महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा जीने की वजह उनके हॉर्मोन्स और आनुवंशिक कारण हो सकते हैं।
रिसर्च नवजात शिशुओं पर भी किया गया। रिसर्च में शिशुओं में भी सेक्स-डिफरेंस के कारण यह फर्क दिखाई देता है और शिशु मृत्युदर में भी लड़के लड़कियों की अपेक्षा खतरे के दायरे में होते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal