रियलमी के इस फोन के लिए पेश हो रहा नया अपडेट

रियलमी अपने यूजर्स के लिए हर सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश करती है। अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल रियलमी के स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से सिक्योरिटी अपडेट पेश किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि Realme C35 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जा रहा है।

रियलमी अपने यूजर्स के लिए हर सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश करती है। अगर आप भी रियलमी का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रियलमी के स्मार्टफोन के लिए कंपनी की ओर से सिक्योरिटी अपडेट पेश किया जा रहा है।

कंपनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि Realme C35 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। Realme C35 के लिए कंपनी Android 13 अपडेट पेश करने जा रही है।

कब तक मिलेगा लेटेस्ट अपडेट
दरअसल, रियलमी यूजर्स के लिए यह रोलआउट बैच में किया जा रहा है। ऐसे में इस अपडेट को लेकर कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि, कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह अपडेट September 2023 के सिक्योरिटी पैच के साथ लाया जा रहा है। इस अपडेट के साथ यूजर के फोन पर सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Realme C35 के लिए Android 13 update नवंबर के अंत तक रोलआउट होने की उम्मीद है। इस अपडेट को लेकर ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं, लेकिन कंपनी सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार करने जा रही है।

Realme C35 के स्पेसिफिकेशन

Realme C35 को कंपनी Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर के साथ पेश करती है।

Realme का यह स्मार्टफोन 5000 mAh बैटरी 18W वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

Realme C35 स्मार्टफोन 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

Realme C35 स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस, 0.3MP डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फोन में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Realme C35 स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर रन करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com