रिमोट कंट्रोल से चलेंगे रेलवे इंजन! ट्रेन को हाईटेक बनाने इस कंपनी को बड़ा ऑर्डर

कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स ने ₹84.68 करोड़ का एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह ऑर्डर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ‘एडवांस्ड रेल कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
इस ऐतिहासिक ऑर्डर के तहत कंपनी भारतीय रेलवे को ‘लोको वायरलेस कंट्रोल सिस्टम’ (Loco Wireless Control Systems) की आपूर्ति, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग करेगी। यह तकनीक रेल संचालन में परिचालन दक्षता, सुरक्षा और रिमोट कंट्रोल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस पूरे प्रोजेक्ट को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वायरलेस कंट्रोल के फीचर को समझें तो यह रेलवे यार्ड में जहां डिब्बों को जोड़ने और काटने का काम होता है, वहां इस सिस्टम का उपयोग ‘रिमोट कंट्रोल’ की तरह होता है। रेलवे कर्मचारी एक हैंडहेल्ड रिमोट डिवाइस के जरिए ट्रैक के किनारे खड़े होकर ही खाली इंजन को आगे-पीछे कर सकते हैं, जिससे काम जल्दी और सुरक्षित तरीके से हो सकेगा।

कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स शेयर प्राइस

कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स का शेयर प्राइस अभी ₹1,943 है। कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स का मार्केट कैप ₹2,017 करोड़ रुपये है। कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स शेयर ने 5 साल में 2,114 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को दोगुना रिटर्न दिया है। हालांकि इससे कम अवधि में कंपनी के शेयर का रिटर्न निवेगटिव रहा है।

इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक (Joint MD) नितिन जैन ने कहा कि “भारतीय रेलवे के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना पर साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह ऑर्डर हमारी तकनीकी क्षमताओं और निष्पादन शक्ति पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है। हम भारत के रेलवे बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं, कंपनी के एक अन्य संयुक्त प्रबंध निदेशक गौरव लाथ ने कहा कि यह जीत रेलवे इलेक्ट्रॉनिक्स और कंट्रोल सिस्टम के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करती है।

‘गति शक्ति’ पहल को मिलेगा बढ़ावा

कन्कॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स (CNCRD) एक RDSO-अनुमोदित OEM है, जो लंबे समय से भारतीय रेलवे के लिए उन्नत इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार कर रही है। सरकार की ‘गति शक्ति’ पहल के अनुरूप, कंपनी अपनी अत्याधुनिक R&D और विनिर्माण सुविधाओं का उपयोग करके ऐसे उत्पाद तैयार कर रही है जो वैश्विक सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com