हरियाणा में कांग्रेस की कुछ सीटें फंसी हुई हैं और राजनीतिक समीकरण उलझे हुए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां बुलाया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज हरियाणा के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। वे बहादुरगढ़, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना समेत कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ समझा जाता है।
हालांकि, इन इलाकों में कांग्रेस की कुछ सीटें फंसी हुई हैं और राजनीतिक समीकरण उलझे हुए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां बुलाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि गांधी परिवार की मौजूदगी से इन सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलेगी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैलियों के दौरान कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal