राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आएंगी द्रौपति मुर्मू..

आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू शामिल होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। शहडोल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिलहाल पेंच राष्‍ट्रीय उद्यान में हैं। वहां से वह आज अपराह्न शहडोल पहुंचेगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्‍ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई। मैंने उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया है। राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। संपूर्ण मध्य प्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन सुनेगा।

पेसा अधिनियम होगा लागू

प्रदेश सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस से पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाए नियमों को लागू किया जाएगा। इससे 89 आदिवासी विकासखंडों में ग्राम सभा को स्थानीय स्तर पर रोजगार, भूमि प्रबंधन, वन प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों के अधिकार मिलेंगे। ग्रामसभा ही निर्णय लेगी कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब की नई दुकान खुलेंगी या नहीं। भूमि अधिग्रहण के संबंध में भी ग्रामसभा से पहले अनुमति लेनी होगी।

सभी पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम प्रदेश की सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। प्रभात फेरी निकालने से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पिछले साल जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्‍होंने विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं से लैस रानी कमलापति स्‍टेशन का लोकार्पण किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com