फरवरी का महीना ग्रहों के गोचर के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान हैं। 5 फरवरी 2024 रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर से मनुष्य के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। मंगल के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों पर शुभ और कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि मंगल राशि के गोचर का किन राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
फरवरी माह में मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में युवाओं को तरक्की मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर उत्तम रहने वाला है। कर्क राशि के जातक साझेदारी में व्यापार करने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को मंगल के गोचर से विशेष लाभ मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावाना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
मकर राशि
मंगल ग्रह फरवरी में मकर राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इसीलिए मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं तो धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें पद-प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal