रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश

मिडिल ईस्ट में तनाव और एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट (gold silver price crash) आई।

एमसीएक्स पर शाम 5 बजे ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 2.10 फीसदी यानी करीब 3064 रुपए सस्ता (gold price crash) हो गया। वहीं चांदी में 5.25 फीसदी यानी 12,333 रुपए की भारी गिरावट (silver price crash) दर्ज हुई।

एमसीएक्स पर अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 1,39,800 रुपए के लेवल पर ओपन (gold price today) हुआ और पल भर में 1,41,033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा।

वहीं मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी 2,21,714 रुपए के लेवल पर ओपन हुई और 2,22,501 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर ट्रेड करने लगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com