शारीरिक सुख और मन की शांति के लिए मर्द अक्सर एक समस्या का शिकार का हो जाते है। एक शोध की मानें तो सिर्फ मर्द ही नहीं, महिलाएं भी वेट ड्रीम्स यानि स्वप्न दोष जैसी समस्याओं की शिकार होती है। हालांकि अभी तक यही माना जाता था कि सिर्फ पुरूष ही ऐसी समस्याओं से दो चार होते है। लेकिन नए शोध इसे नकार दिया है।

लड़कियों को होता है स्वपन दोष:
पुरूष स्वप्न में रति क्रिया के बारे महसूस करने पर जब वीर्य स्लखित करते हैं, तो उसे स्वप्न दोष समस्या कहा जाता है। हालांकि सेक्स चिकित्सकों की राय में यह कोई बीमारी या समस्या नहीं है और इसका स्वास्थ्य पर कोई नुकसान भी नहीं होता है।
नए शोध रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 6 हजार महिलाओं पर शोध किया, इनमें से 37 फीसदी महिलाओं ने माना कि 45 साल की उम्र तक कम से कम एक बार उन्हें स्वप्नदोष का अनुभव हुआ है। शोध में महिलाओं ने रतिक्रिया के बारे में सोचने से होने वाली उत्तेजना के रूप में इसे परिभाषित किया है, जिससे महिलाएं ऑर्गेज्म पाने के लिए उत्तेजित होती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal