महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यरी से मिलने पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विधानसभा का कार्यकाल आज पूरा हो गया। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन के आसार बढ़ गए हैं। वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मैं महाराष्ट्र की जनता का बड़ा आभार मानता हूं। साथ ही सभी सहयोगी पार्टियों का भी आभार है। पांच साल में मेरी सरकार ने काफी विकास किया।
राज्य में पारर्दिशता के साथ सरकार चलाने की कोशिश की। यही कारण है कि चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। राज्य में भाजपा का स्ट्राइक रेट 70 फीसदी रहा। राज्य में सरकार बनाने के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं। यहां महायुति को सरकार बनाने का बहुमत मिला है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal