महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है।

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3320 मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर: देश में लॉकडाउन के बीच औद्योगों की मदद करने और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जम्मू में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने औद्योगिक इकाइयों को डीजल की डोर टू डोर डिलीवरी शुरू की है।
कर्नाटक में शुक्रवार शाम से अज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 36 मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 789 हो गई है। इनमें से 379 लोग डिस्चार्ज हो गए है और 30 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दे दी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal