राज्यपाल मंगु भाई पटेल का परसवाड़ा हुआ आगमन, आयुष मेला और स्टालों का किया अवलोकन

 मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल का रविवार को 11.10 बजे परसवाड़ा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सलामी दी और आयुष मेला में लगे स्टालों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही परसवाड़ा महाविद्यालय रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद राज्यपाल मंच पर पहुंचे। जहां पर राष्ट्रगान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राज्यपाल मंगु भाई लोगों से सिकल सेल एनीमिया के संबंध में लोगों से संवाद किया। जनसभा को संबोधित करतेे हुए आदिवासियों के लिए मोदी सरकार बहुत सारी योजनाएं चला रही हैं, जिससे आदिवासियों का दिशा और दशा बदलते नजर आ रहा है।

राज्यपाल से लच्छीटोला से डोंगरिया में आदिवासियों के प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया। उसके बाद बिरवा हवाई पट्टी से से दोपहर 2.35 बजे हेलीप्काटर से जबलपुर के लिए रवाना हो हुए।

राज्यपाल ने की सराहना

सिकल सेल एनीमिया के संबंध में ग्राम चंदना के पराग सागर ने एक किताब लिखा, जिसकी राज्यपाल द्वारा सराहना करते हुए सिकल सेल देश से कैसे खत्म किए जाएं, जिस पर संवाद किया। साथ ही कहा कि शादी के पूर्व सिकल सेल एनीमिया की जांच करा कर शादी करना चाहिए। जिससे हम सिकल सेल के बीमारी से अपने परिवार को दूर रख सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर हमारे होने वाले संतान भी सिकल सेल के गिरफ्त में आ जाते हैं, इसलिए जितनी भी सुंदर लड़की हो या कितने भी पैसे वाले हो ऐसी स्थिति में शादी नहीं करनी चाहिए हमारे देश के प्रधानमंत्री हम सबके लिए सोचते हैं आयुष आयुर्वेद के माध्यम से सिकल सेल मुक्त भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें हम सबका भी प्रयास होना चाहिए। वहीं पराग सागर ने ट्विटर के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को सिकल सेल अनीमिया के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का रविवार को बालाघाट में आयुष स्वास्थ्य मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने यहां पर चिकित्सा पद्धित भी देखी। परसवाड़ा में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला में कृषि विभाग की फसलों की प्रदर्शनी देख राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने की तारीफ चिनौर की खूबियों को जाना।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com