पुलिस ने राजकोट के गेमिंग जोन में के सह-मालिक को गिरफ्तार किया है। राजकोट गेम जोन में पिछले महीने आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने गुरुवार शाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने गुरुवार शाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गुजरात के राजकोट में 25 मई को गमिंग जोन में आग लगने के बाद से वह फरार हो गया था। राजकोट के पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जडेजा अपराध शाखा की हिरासत में हैं।
पुलिस ने गमिंग जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। चार सरकारी अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गेम जोन राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग से बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित किया जा रहा था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal