बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जो फैंस को बहुत प्रभावित कर रहा है। अब एक प्रशंसक ने इससे प्रभावित होकर अभिनेता की रंगोली बनाई है, जिसे रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनकी रंगोली बनी हुई दिख रही है। इसमें एक लड़की है, जो अभिनेता की बहुत बड़ी फैन है। उसने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक के एक सीन को रंगोली का रूप दिया है, जो काफी विशालकाय है। इसके कैप्शन में उसने लिखा, ‘जब कोई गाना आपको काफी पसंद आ जाए और आप उसे अंत में रंगोली का रूप दे दें।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सिनेमाई करियर कि शुरुआत ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से की थी। इसके बाद अभिनेता ने कई जबरदस्त फिल्में कीं, जिनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिम्बा’ और ‘गली बॉय’ जैसी शानदार शामिल हैं। अभिनेता को आखिरी बार सिंघम अगेन फिल्म में देखा गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal