रणवीर कपूर की Ramayana पर आया अब तक सबसे बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण (Ramayana) साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली है। यह महाकाव्य फिल्मी दुनिया के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है।

इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर एक घोषणा कि जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर करते हुए नमित ने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट शेयर किया।

नमित ने पोस्ट में क्या लिखा?

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,“शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके। हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं।

हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए फैंस के सामने रिवील करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद। नमित मल्होत्रा”

दुनियाभर के दर्शकों को साथ जोड़ेगी फिल्म

करीब 5,000 साल पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित और अरबों लोगों द्वारा पूजनीय रामायण सिर्फ एक मिथक नहीं, बल्कि एक शाश्वत धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के दिलों में गूंजती रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह पैदा किया, जिसमें भारत के कई शहरों में लॉन्च और टाइम्स स्क्वायर पर इसकी भव्य झलक ने इसके बड़े पैमाने और महत्वाकांक्षा को दिखाया। इसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, आने वाला रिवील सिर्फ एक अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम एक ग्लोबल फैन सेलिब्रेशन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो दुनिया भर के दर्शकों को एक साथ जोड़ेगा।

कौन किस किरदार में आएगा नजर

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी। इसके अलावा रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। रामायण एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है। अब इस अनाउंसमेंट के बाद से सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम’ के अनावरण पर टिकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com