रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं आगरा, महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 जून को शमशाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

आगरा के फतेहाबाद में जिला पंचायत की ओर से स्थापित की जा रही महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. भदौरिया ने बताया 14 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शमशाबाद के प्रवेश द्वार पर स्थापित की जा रही महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा के अनावरण के बाद रक्षा मंत्री किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में जिलेभर से 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता व केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस मौके पर एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक छोटेलाल वर्मा भगवान सिंह कुशवाहा, आगरा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, गजेंद्र सिंह, सहदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com