सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम के लगभग हर मैच में स्टेडियम पहुंचती हैं। शुक्रवार को हैदराबाद का सामना अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से था। इस मैच में काव्या की टीम ने जीत तो हासिल की, लेकिन आरसीबी के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या की बाउंसर देख वह हैरान रह गईं।
हैदराबाद और आरसीबी दोनों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आरसीबी टॉप-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करेगी। हैदराबाद का तीसरा स्थान पक्का है। यानी ये टीम एलिमिनेटर खेलेगी और जीती तो फिर दूसरा प्लेऑफ। तब जाकर फाइनल में जगह मिलेगी।
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और चार विकेट खोकर 255 रन बनाए। हैदराबाद की पारी के दौरान आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे काव्या हैरान रह गईं। पारी के 17वें ओवर के दौरान जब नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे थे तब क्रुणाल ने एक बाउंसर फेंक दी। गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर थी और नीतीश ने किसी तरह इस पर बल्ला लगा दिया। इस ओवर में क्रुणाल ने तीन बाउंसर फेंकी जिससे सभी हैरान रह गए।
इसी को देखकर काव्या ने अजीब तरह से रिएक्ट किया। उनको देख लग रहा था कि वह कह रही हैं कि, ‘ये क्या था’। इसके अलावा वह क्रुणाल की इस गेंद पर सवाल उठाती दिख रही हैं। वह अपने आसपास बैठे लोगों से इस संबंध में सवाल पूछ रही हैं और संभवतः क्रुणाल पर चकिंग के आरोप लगा रही हैं।
ऐसा रहा मैच
जहां तक मैच की बात है तो हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के मारे। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों का सामना कर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।
क्रुणाल ने इस मैच में दो ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर एक विकेट लिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal