ये इच्छा पूरी नहीं कर पाते ब्वॉयफ्रेंड, पता होने के बाद भी गर्लफ्रेंड की…

खासतौर पर लड़के ऐसा मानते हैं और ऐसा कहते हैं कि अपनी फीमेल पार्टनर को समझ पाना, उसकी बातों पर खरे उतर पाना और उसकी ख्वाहिशों को पूरा कर पाना बड़ा ही मुश्किल होता है।

लड़कों को अक्सर इस बात की शिकायत रहती है कि लड़कियां कहती कुछ और हैं और चाहती शायद कुछ और ही हैं। गर्लफ्रेंड को अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी अपेक्षाएं होती हैं। वो हमेशा चाहती हैं कि उसका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो उसकी हर जरूरत को पूरा कर सके। लेकिन फिर भी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की ये इच्छा पूरी नहीं कर पाते।

1. लड़कियां चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनकी सारी बात समझ जाए, वो कुछ बोले इससे पहले ही उनका पार्टनर उस बात को समझ ले। उनके बीच में कुछ कहने, सुनने और समझने के लिए लफ्ज़ों की ज़रूरत ही ना पड़े बल्कि सारी बात आंखों ही आंखों में हो जाए।

2. लड़कियों का मिजाज थोड़ा फूडी किस्म का होता है। हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ का बना खाना खिलाते-खिलाते अक्सर उनके मन में ये ख्याल कई बार आता है कि काश उनका साथी भी उसकी पसंद का खाना अपने हाथों से बनाकर उसे खिलाता।

3. लड़कियां अक्सर चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें शॉपिंग पर ले जाए, उन्हें उनकी पसंदीदा चीज़ें दिलवाए लेकिन लड़के तो गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने के नाम से ही घबराते हैं।

4. इसमें कोई दो राय नहीं कि लड़कियां चाहती हैं कि हर खास मौके पर उन्हें कोई न कोई गिफ्ट देकर उनका पार्टनर उन्हें स्पेशल फील करवाएं। हालांकि इसमें फूलों का गुलदस्ता या कोई गिफ्ट भी शामिल हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com