यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा देखकर कलेजा कांप गया तीन लोगो की हुई मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर को भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर दोपहर तकरीबन 12:45 बजे एक क्रूजर कार डिवाडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसा मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक क्रूजर कार सवार लोग बिहार से हरियाणा के सिरसा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर 60 माइलस्टोन के समीप क्रूजर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई।
घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

हादसा होते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे बचाव दल और पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
‘हादसा देखकर कांप गया कलेजा’

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि देखकर कलेजा कांप गया। कार के अंदर लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें चालक भी शामिल है। 15 लोग घायल हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार संभवत: कार की रफ्तार तेज रही होगा। क्योंकि हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों में दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। इनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com