यूपी में तीन और नए मरीज कोरोना के आये सामने… आकड़ा पहुंचा 84

लॉकडाउन और लोगों की संयम का नतीजतन सामने आने लगा है। कम से कम यूपी के कुछ जिलों में। सोमवार को केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी जांच रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 129 नमूनों की जांच हुई। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ,बरेली, और आगरा के एक एक मरीज शामिल हैं । यूपी में अब कोरोना मरीजों की संख्या 84 हो गई है।

29 मार्च को कुल 129 लोगों के नमूनों की जांच हुई। यह नमूने प्रदेश के कई जिलों से भेजे गए थे। इनमें दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज बरेली का है। मरीज की उम्र 34 साल है। सर्दी-जुकाम, बुखार और सूखी खांसी आने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेजा गया है। इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह आगरा में भर्ती 17 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 1350 से ज्यादा नमूनों की केजीएमयू में जांच हो चुकी है। यही नहीं सात कोरोना संक्रमित मरीज केजीएमयू में भर्ती है। सभी की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक लखनऊ में लॉक डाउन का असर नजर आ रहा है। लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहा है। इसकी वजह संक्रमण के प्रसार पर काफी हद तक रोक लगी हुई है। पर, अभी हमे बहुत संतुष्ट होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। हमे अभी और संयम से काम करने की जरूरत है। घरों में रहें। बहुत जरूरी हो तभी मास्क लगाकर निकलें। हाथों को साबुन से बीच-बीच में धोते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com