यूपी में बुधवार को 585 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6709 हो गई है।

कानपुर में कोरोना से बुधवार को एक और मरीज की मौत हो गई। किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था।
साथ ही 12 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 53 हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1190 हो गया है।
इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 255 हैं। नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है।
छत्ता बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और सैयां निवासी 35 वर्षीय महिला की संक्रमित होने के बाद बुधवार को मौत हो गई।
दो संक्रमितों की मौत से अब आगरा में मृतक संख्या 88 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों मृतक पहले से असाध्य रोगों से ग्रस्त थे।
उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को 14 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1244 पहुंच गया है। 122 मरीजों का उपचार चल रहा है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal