राजधानी लखनऊ में महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी परिवर्तन चौक से विधानसभा तक मार्च निकाल रहे थे। वह जब परिवर्तन चौक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार होने वालों में शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुषा राना भी हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं। योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने परिवर्तन चौक पर ही रोक लिया और विधानसभा के सामने तक नहीं आने दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया है। प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal