यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश

अगले 24 घंटे के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघायल, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून कई हिस्सों में एक्टिव है। यही कारण है कि आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। कई इलाकों में ज्यादा बारिश के कारण जलभराव, ट्रैफिक और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी परेशानी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, असम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का अनुमान है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। इस सप्ताह में प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, लेकिन इस सप्ताह में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियल की गिरावट हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। लोगों को भीषण उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com