मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों से बेहतर है। आज सिंचाई, बिजली और भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण हो। जिले के डीएम, कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को भी सरकार के सख्त निर्देश हैं। प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण के प्रयास चल रहे हैं। शहरों में सीवेज प्लांट लगाकर गंदगी को नदियों में डालने से रोका जा रहा है। किसानों ने बिजली बिल की समस्या रखी है, इसे ठीक कराया जाएगा।

मेरठ में कृषि विवि में आयोजित गोष्ठी में गन्ना विभाग ने कृषि प्रदर्शनी भी लगाई। इसका उद्घाटन कर मुख्य सचिव ने स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने किसानों को ट्रैक्टरों की चाबी सौंपी। गन्ना विभाग, उद्यान और मत्स्य पालन विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। किसानों ने बताया कि प्रदर्शनी में आकर कई जानकारियां हासिल हुईं। कई कृषि उपकरण किसानों के महत्व के हैं।
मुख्य सचिव के आगमन से पूर्व विवि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगे रहे। हाइवे पर भी पुलिस बल तैनात किया गया। कमिश्नर अनीता मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने मुख्य सचिव की अगुवाई की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal