अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो सीधी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।
अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो सीधी उड़ानों को दोपहर में निरस्त किया गया था। शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट के खुल जाने पर सेवाओं को बहाल कर दिया गया। हालांकि, विमान देरी से संचालित हुए। वहीं, कनेक्टिंग उड़ानों के यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवा लिए। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को हादसे के बाद दोपहर में बंद कर दिया गया। सूचना के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच संचालित होने वाली सेवाएं निरस्त कर दी गईं। बाद सेवा बहाल की गई। इससे लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6968 रात 8ः05 बजे रवाना होने वाला विमान दो घंटे देरी से शेड्यूल किया गया। ऐसा ही अहमदाबाद से लखनऊ आने वाले विमान के साथ भी हुआ।
सुबह की उड़ानें रहीं सामान्य
लखनऊ अहमदाबाद के बीच सुबह आने-जाने वाली विमान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। इंडिगो की उड़ान 6ई-6244 सुबह 6ः50 बजे टेकऑफ कर सुबह 8ः50 बजे अमौसी एयरपोर्ट 10 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई-142 सुबह सवा सात बजे रवाना होकर सुबह 8ः54 बजे अहमदाबाद में लैंड हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal