यूक्रेन ने रूस की मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्री पर किया हमला, 800 से अधिक ड्रोन दागे

यूक्रेन ने रूस पर युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने रूसी रॉकेट सेंटर को निशाना बनाया है। साथ ही रूस की एक सैन्य हवाई पट्टी पर हमला किया है।

यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले में रोस्तोव क्षेत्र स्थित मिसाइल और रॉकेट का सॉलिड फ्यूल (ठोस ईंधन) बनाने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री तबाह हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने रात भर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए हैं, जिनमें से 600 का रुख राजधानी मॉस्को की तरफ था। इस हमले में रोस्तोव और मॉस्को क्षेत्र में कम से कम 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सेना ने टेलीग्राम पर कहा, “यह कंपनी मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के साथ-साथ कई तरह की मिसाइल प्रणालियों और हवा से मार करने वाले हथियारों के लिए सॉलिड रॉकेट प्रोपेलेंट बनाती है।”

6 लोगों के मौत की पुष्टि

क्षेत्र के गवर्नर ने यूक्रेनी मिसाइल के एक अज्ञात औद्योगिक इकाई को निशाना बनाने की बात कही है। स्थानीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसार ने बताया कि रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव इलाके में पांच लोग मारे गए, जहां तीन कस्बों पर हमले हुए। मॉस्को इलाके में एक यूक्रेनी ड्रोन के एक निजी घर से टकराने के बाद 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सैन्य हवाई पट्टी पर हमला

यूक्रेनी सेना ने रूस में निजनी की उस हवाई पट्टी को निशाना बनाकर उसे बर्बाद किया है जहां से रूसी लड़ाकू विमान उड़कर यूक्रेन पर हमला करते थे। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि हमलों से रूस के दोनों ठिकानों में आग लग गई। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com