मौसम में होने वाले बदलाव लोगों को बीमारियों का शिकार बना रहे: उत्तराखंड

सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी। मौसम में होने वाले ये बदलाव लोगों को बीमारियों का शिकार बना रहे हैं। इससे इम्युनिटी पावर कमजोर हो रहा है, जिससे बीमारी तेजी से फैल रही है। सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

जबकि दोपहर में तेज गर्मी पड़ने लगी है। कई जगह लोग पंखे और एसी का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। दोपहर और शाम के तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री का अंतर तेजी से ठंडा-गरम कर रहा है। सर्दी-गर्मी के इस कांबिनेशन से सेहत खराब हो रही है।

डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने से बीमारियों के वायरस जल्दी शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे जल्दी प्रभावित होते हैं।

इस दौरान खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, सांस की परेशानियां, एलर्जी बढ़ जाती है। साथ ही डायबिटीज, टीबी जैसी बीमारियों की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।

– ज्यादा चीनी, ट्रांसफैट, सोडियम और कैलोरी वाला खाना न खाएं।
– दिल के रोगों और हाइपरटेंशन से पीड़ित खास ख्याल रखें। सुबह-शाम ठंड से बचें।
– वजन नियंत्रित रखें। शाकाहारी खाना, हरी सब्जियां, सलाद भोजन में शामिल करें।
– खांसी-जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टर से मिलें।
– व्यायाम जरूर करें। हल्का व्यायाम तो करना ही चाहिए।
– एसी से खुले में आने से पहले कुछ देर रुकें। शरीर का तापमान संतुलित होने पर धूप में जाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com