मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का ईरान के लोगों को संदेश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों को आने वाली नवरोज छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं भेजीं। नवरोज फारसी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐसे समय में हुआ है जब उनका देश ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए है।

नेतन्याहू ने कहा, ईरान के बहादुर लोगों के लिए मैं आप सभी को, जैसा कि मैं हर साल करता हूं, छुट्टियों के इस मौसम में शुभकामनाएं देता हूं, जिसकी शुरुआक रोशनी के त्योहार से होती है। यहां नेतन्याहू के इशारा ‘चहारशंबे सूरी’ की ओर था, जो बुधवार को मनाया जाने वाला ईरान का सबसे प्राचीन रोशनी और आग का उत्सव है।

अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी- नेतन्याहू

उन्होंने अंग्रेजी में बोलते हुए कहा, “यह ईरानी लोगों की उस सदियों पुरानी आस्था का प्रतीक है कि रोशनी हमेशा अंधेरे पर और अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करेगी।”

‘नवरोज’ की शुभकामनाएं देता हूं- नेतन्याहू

उन्होंने आगे कहा, “इस साल इस त्योहार का एक विशेष महत्व है। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप सभी को ‘नवरोज’ की शुभकामनाएं देता हूं। यह वर्ष आप सभी के लिए स्वतंत्रता का वर्ष हो। आप सभी के लिए आशा की एक नई शुरुआत हो।” यहां उनका इशारा उस त्योहार की ओर था जिसे शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com