मोहन लाल बडौली आज रोहतक में संभालेंगे पदभार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आज जुलाई को रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करवाएंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बड़ौली के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी हर दिन जनहित में नए-नए निर्णय ले रहे हैं जिस कारण प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से खुश है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यकर्ता नायब सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे। मीडिया प्रभारी ने दावा किया कि जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com