मैदान में Virat Kohli, इधर स्टैंड्स में ‘राधा’ नामजप करती नजर आईं अनुष्का शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 26 मई को खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। धर्मशाला में हुए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी विराट कोहली (Virat Kohli) को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। मैच से वायरल हो रही कई फोटोज और वीडियोज में उन्हें सबसे आगे की सीट पर बैठकर चीयर करते हुए देखा गया।

अनुष्का शर्मा के हाथ में दिखा काउंटर

अपने पति का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। मैच के दौरान प्रार्थना करते हुए एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्टैंड्स से इस रोमांचक मैच को देखते हुए अभिनेत्री को अपनी उंगली में राधा नाम जपने वाला काउंटर पहना हुआ है। एक समय अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया, ऐसा लग रहा था जैसे वह मैच के तनावपूर्ण क्षणों में प्रार्थना कर रही हों।

इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट किया। एक ने कहा, “देखो, वह आरसीबी के लिए कैसे प्रार्थना कर रही हैं।” एक अन्य ने लिखा,”अनुष्का शर्मा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना कर रही थीं, लेकिन विराट कोहली फिर भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके।”

मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया

इसके अलावा दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली को बाउंड्री रोप पार करके सीधे अनुष्का के पास जाते देखा जा सकता है। विराट ने सीधे जाकर अनुष्का को गले लगाया और फाइनल में पहुंचने की खुशी मनाई। इसके बाद, कोहली अनन्या बिरला से थोड़ी बातचीत करते नजर आए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com