मेलानिया ट्रंप की तरह अब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने देसी लिया अवतार

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की तरह अब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने देसी अवतार लिया है। इवांका ने अपने भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे की डिजाइन की सिल्क की शेरवानी पहनी।

 

राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में हुए समारोह में इवांका ने मुर्शिदाबाद के हाथ के काम वाले सिल्क की सफेद शेरवानी पहनी।

फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे ने बताया कि उनकी तैयार की यह शेरवानी क्लासिक और हमेशा चलन में रहने वाली है। उन्होंने कहा कि यह स्टाइल उन्होंने बीस साल पहले शुरू की थी और यह आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। डोंगरे ने कहा कि सिल्क की शेरवानी में आज भी वही करिश्मा है, फिर चाहे वह किसी भी रंग की हो। व्यक्तिगत रूप से मेरी पसंद सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग है।

मेलानिया ने विगत सोमवार को भारतीय टेक्सटाइल की विरासत को बनारसी हरी बेल्ट से सलामी दी थी। उनका सफेद रंग का क्रेप का बना जंपसूट पहना था।

हालांकि मंगलवार को मेलानिया ने डिजाइनर हरेरा की कॉटन-सिल्क मिक्स्ड ड्रेस पहनी। ड्रेस पर बो लगा होने के साथ बूटियां कढ़ी हुई थीं। सफेद रंग की ड्रेस पर लाल रंग की बेल्ट पहनी थी। सफेद जूते पहने थे। हरेरा संभवत: अमेरिका की सभी प्रथम महिलाओं की पसंद रही है। उन्होंने जैकलीन कैनेडी से लेकर लॉरा बुश और मिशेल ओबामा की ड्रेस भी बनाई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरे नीले सूट पर लाल रंग की टाई लगाई थी।

बता दें कि इवांका ट्रंप का ये दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में हैदराबाद में आयोजित एंटरप्रिन्‍योर समिट में हिस्‍सा लेने भारत आई थीं। उनका ये दौरा बेहद छोटा था। इस दौरे में उनके साथ उनके पति कुशनर शामिल नहीं थे। कुशनर और इवांका की भूमिका ट्रंप के राष्‍ट्रपति चुनाव कैंपेन और उन्‍हें जिताने में बेहद खास रही थी। गौरतलब है कि ट्रंप का ये पहला ऐसा विदेश दौरा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ किसी एक देश की यात्रा पर निकले हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com