मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार तड़के छापा मारने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पथराव में एसडीओ महावीर और संविदा कर्मचारी राजकुमार समेत कई कर्मी घायल हो गए हैं।

घटना के बाद अधिशासी अभियंता नीरज सक्सेना के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे। कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
वहीं थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal