‘मुस्लिम या तो आतंकवादी या फिर गैंगस्टर…’, Dhurandhar देख आदित्य धर पर भड़कीं स्वरा भास्कर की मां!

धुरंधर द रिवेंज से पहले स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर का एक हालिया बयान चर्चा में आ गया है।

हाल ही में फिल्म स्कोलर इरा भास्कर ने आदित्य धर निर्देशित धुरंधर की आलोचना की। साथ ही उन्होंने आदित्य धर की आइडियोलॉजी पर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि आदित्य की आइडियोलॉजी हमेशा से हिंदुत्व को लेकर रही है।

आदित्य धर पर इरा भास्कर का बयान
यूट्यूब चैनल कारवां-ए-मोहब्बत में इरा भास्कर ने धुरंधर में मुस्लिमों और पाकिस्तानियों को वॉयलेंट दिखाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं आपको धुरंधर का उदाहरण देती हूं जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कमा रही है। चूंकि यह इस तरह का सबसे ताजा उदाहरण है और बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे एक ऐसे फिल्ममेकर (आदित्य धर) ने बनाया है जो हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से विश्वास रखते हैं।”

धुरंधर में मुस्लिमों को वॉयलेंट दिखाने पर नाराज
इरा भास्कर की मां ने फिल्म में मुस्लिमों को वॉयलेंट दिखाने पर कहा, “यह बहुत ज्यादा वॉयलेंट है। इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा की सोच को बढ़ावा देती है,जिसके अनुसार मुसलमान बहुत हिंसक लोग होते हैं। पाकिस्तान एक बहुत हिंसक देश है। वहां आपको कोई भी नॉर्मल मुसलमान नजर नहीं आता। हर कोई या तो आतंकवादी है या फिर गैंगस्टर।”

सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताने पर बोलीं इरा भास्कर
धुरंधर को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया था। इस पर इरा भास्कर ने कहा, “यह एक काल्पनिक फिल्म है, जो कथित तौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह चुनिंदा है, जैसा कि ये सभी फिल्में होती हैं। यह सिर्फ चुनिंदा तौर पर वही चीजें चुनेगी जिन्हें किसी खास विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए एक साथ जोड़ा जा सके।” आलोचना के साथ-साथ इरा भास्कर ने धुरंधर की तारीफ भी की। उन्होंने फिल्म के तकनीक की तारीफ की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com