फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तौर- तरीकों को समझने में समय लगता है। तभी तो ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ (Munnabhai MBBS) फिल्म करने से पहले तक अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) जितनी फीस निर्माता देता था, उतनी ही ले लिया करते थे।
मगर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के बाद अरशद वारसी ने अपनी फीस बढ़ा ली थी और इसके पीछे ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah) थे।
फीस की डिमांड नहीं करते थे अरशद
अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अपनी फीस क्यों बढ़ाई। अरशद कहते हैं, “‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से पहले तक मुझे बहुत कम पैसे मिलते थे। किसी फिल्म के लिए पांच लाख, किसी के लिए 25 लाख मिल जाते थे, तो लगता था कि लाइफ बन गई है।”
प्रोड्यूसर के कहने पर अरशद ने बढ़ाई थी फीस
अरशद वारसी ने आगे कहा, “जब ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ हिट हुई, तब एक दिन अचानक से विपुल शाह का फोन आया कि तुम इतने कमाल के अभिनेता हो, अगर अब एक करोड़ रुपये से कम लिया, तो मैं तुम्हारे पीछे आऊंगा। फिर मैंने अपने मैनेजर से कहा कि हम एक करोड़ रुपये लेंगे। अगर उनका फोन नहीं आता, तो मैं कम फीस ले रहा होता।”
फिल्म करने से झिझक रहे थे अरशद
अरशद वारसी को लगा कि ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ करने के बाद उनकी एक्टिंग की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा, “कइयों ने पहले ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में सर्किट का रोल रिजेक्ट किया था। शायद मैं भी कर देता, मुझे तो लगा था कि इस फिल्म के बाद मुझे एक्टिंग की दुकान बंद करनी होगी, क्योंकि हीरो के पीछे खड़े रहने वाला रोल था।”
अरशद वारसी की आगामी फिल्म
इन दिनों अरशद वारसी शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग (Shah Rukh Khan Upcoming Movie King) की शूटिंग में बिजी हैं। वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal