मुकलान गांव की ढाणी में रहने वाले सतबीर उर्फ सत्तू (45) की गोली मारकर कर दी हत्या

मुकलान गांव की ढाणी में रहने वाले सतबीर उर्फ सत्तू (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सतबीर को दो गोली सिर में और एक पीठ पर मारी है। पुलिस ने मृतक के बेटे रवि के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सतबीर ढाणी में परिवार के साथ रहता था। उनकी पत्नी साथ नहीं रहती थी। मृतक के बेटे रवि ने पुलिस को बताया कि वह गांव में शाम को ही सामान लेने चला गया था।

उसकी पत्नी अपने मायके गांव सिसर गई हुई थी। वह रात करीब आठ बजे घर पर वापस आया। उसने अपने पिता को आवाज दी लेकिन उनकी तरफ से जवाब नहीं मिला। बाद में देखा तो वह गिरे हुए थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। उसी समय रवि ने पुलिस को सूचित किया। रवि ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वह गांव से अलग ही रहते थे।

इंजीनियर को गोली मार कार छीन ले गए बदमाश

बहादुरगढ़ (झज्जर) : देर रात शहर के मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने नेहरू पार्क निवासी सिविल इंजीनियर गौरव शर्मा को गोली मारकर होंडा सिटी कार छीन ली। गोली इंजीनियर के हाथ में जा लगी है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

गौरव शर्मा गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात को वे अपनी होंडा सिटी कार में सीएनजी भरवाने टीकरी बार्डर स्थित फीलिंग स्टेशन पर गए थे। वहां वाहनों की लंबी लाइन थी। ऐसे में वे वापस आ गए और होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। यहां ठेले से कुछ खाने लगे। सवा दस बजे जब वे गाड़ी में बैठे थे। तब पीछे से एक बाइक की उनकी कार में टक्कर लगी।

गौरव कार से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक बाइक पर बैठा था और दो युवक उनकी तरफ लपके। उन्होंने सीधे ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस पर गौरव बचने के लिए कार में बैठने लगे तो युवकों ने दो गोलियां और चलाई। एक गोली तो हवा में निकल गई, मगर दूसरी गौरव के बाजू में लगी। इससे वे जख्मी हो गए तो दोनों हमलावर उनकी कार लेकर भाग गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com