मुंबई के अंधेरी में गिरा फुटओवर ब्रिज का हिस्सा, 6 जख्मी; लोकल सेवा प्रभावित

मुंबई में अंधेरी के पासहार्बर लाइन यातायात बहाल कर दिया गया है। आज सुबह मुंबई के अंधेरी पश्चिम में सड़क ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। गनीमत ये रही कि इतनी सुबह पुल से आने-जाने वालों की संख्या कम थी, नहीं तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।

वहीं, राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है, मलबा हटाने का काम जारी है। आरपीएफ अधिकारी आर.कुडवालकर ने बताया, ‘अंधेरी ब्रिज हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के मलबे में फंसे होने की संभावना नहीं है। रेल प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है, मलबा हटाने का काम जारी है। अगले 4 घंटे में ट्रैक पर परिचालन शुरू होने की संभावना है।’

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com