मानसून में इन 5 जगहों पर कम खर्च में उठा सकते हैं मौसम का मजा

मानसून के मौसम में अकसर लोग घूमने जाते है। हिमालय की पहाड़ियों से लेकर साउथ के समुद्र तक ऐसी कई डेस्टिनेशन हैं, जहां आप मानसून का भरपूर लुत्फ ले सकते हैं। मानसून में आपको सस्ते होटल, सस्ती फ्लाइट टिकट भी मिल जाती है। ऐसे में कौन ट्रेवल नहीं करेगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बारिश में घूमने का मजा कुछ अलग ही है। 

1. नोहकालीकाई झरना, मेघालय

चेरापूंजी के पास नोहकालीकाई झरना भारत का सबसे ऊंचा झरना है। चेरापूंजी प्रतिवर्ष की भारी बारिश के लिए जाना जाता है और इस झरने के जल का स्रोत यही बारिश है। मानसून में ईस्ट खासी हिल्स में ट्रेक करना बहुत मजेदार रहेगा। 

नजदीकी एयरपोर्ट: गुवाहाटी

नजदीकी रेलवे स्टेशन: गुवाहाटी
 

2. अरकू वैली, आंद्रप्रदेश

आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। अराकू वैली के पास जनजातीय संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सांगडा झरने और पदमपुरम बॉटनिकल गार्डन हैं जो देखने में लाजवाब है। इसके अलावा, जो लोग प्रकृति के जायके से खुद को तृप्त करना चाहते हैं, उन्हें यहां के कॉफी बागानों की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

नजदीकी एयरपोर्ट: वैजाग

नजदीकी रेलवे स्टेशन: अरकु गांव

3. जोग झरना, कर्नाटक 

जोग प्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें – से मिलकर बना है। इसका पानी 250 मीटर की ऊंचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य बनाता है। इसका एक अन्य नाम जेरसप्पा भी है।

नजदीकी एयरपोर्ट: मेंगलौर

नजदीकी रेलवे स्टेशन: शिमोगा

4. हैलेबिडु, कर्नाटक

हैलेबिडु होयसाला राज्य की गौरवान्वित शाही राजधानी हुआ करती थी जिसे पुराने दिनों में “द्वारसमुद्र” के रूप में जाना जाता था। अगर आपको इतिहास में रूचि और वास्तु में इंटरेस्ट हो तो यहां जरूर आएं। 

नजदीकी एयरपोर्ट: मैसूर

नजदीकी रेलवे स्टेशन: मैसूर, मैंगलौर, हसन

5. विही गांव, महाराष्ट्र

विही गांव मुंबई से 100 किमी दूर है। विही गांव मानसून में घूमने के लिए बहुत अच्छा डेस्टीनेशन है। यहां का अशोका वॉटरफॉल देखने लायक है। 

नजदीकी एयरपोर्ट: मुंबई

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कसारा

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com